Prayagraj

Apr 10 2024, 16:33

पुलिस उपायुक्त ने अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का किया फ्लैग मार्च

विश्वनाथ प्रताप सिंह,प्रयागराज। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में थाना प्रभारी करछना द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ थाना क्षेत्र करछना के संवेदनशील/अतिसंवेदनशील क्षेत्रों मे फ्लैग मार्च किया गया, साथ ही जनमानस से निडर होकर मतदान करने की अपील की गई।

Prayagraj

Apr 10 2024, 14:59

खीरी थाने की महान पुलिस का कारनामा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

विश्वनाथ प्रताप सिंह,अल्हवा कोरांव प्रयागराज। पुलिस देखा जाए तो खुद अप्रिय घटना को अंजाम देना चाहती है, जातीय द्वेष भावना से ग्रसित हो कर आरोपियों को बचाने का कार्य करती है,क्योंकि उसमे एक आरोपी पुलिस का खास बताया जाता है।हिना पुत्री खलीकुल्ल ग्राम अल्हवा को नीबी गांव के बृजेश कुमार बिंद पुत्र छोटेंलाल सात साल पूर्व करीब कम उम्र में ही बहला फुसला कर विद्यालय से भागा ले गया था। गैर प्रांत रहते हुए दोनों के मध्य दो बच्चे हुए,अब गांव नीबी में एक दलित महिला से उसका चक्कर चल रहा है तो आए दिन हिना को जाति धर्म मजहब की दुहाई दे कर रास्ते से हटाना है पति। एक अप्रैल को बृजेश बिंद पुत्र छूटे लाल ने लाठियों से हिनां की जम कर तुड़ाई कर दी,जिससे वह मर जाए तो वह समाज में दूसरा विवाह कर ले।। पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निसान है।

दर असल 6 अप्रैल को पीड़िता थाना कोरांव 1090 वालों के कहने पर गई। किंतु कोरांव थाने वालों ने खीरी तहरीर रेफर कर दिया। खीरी पुलिस कैंपस ग्राम प्रधान अल्हवा शहजादे पत्रकार खुद अपने साधन से पीड़िता को ले कर गए। थाना प्रभारी अपने कमरे में आराम फरमा रहे थे। नहीं निकले। किंतु वहा तैनात महिला दरोगा वा पुरुष दरोगा दीवान तहरीर तीन बार चेंज करवाए। पुलिस का उद्देश्य था की तहरीर में जो जेठ,ससुर का नाम डाल रहे हैं उनका नाम हटवाना चाहते थे। और खीरी थाना के बजाय कोराओं थाने ही केस दर्ज कराना चाहते थे। दिन भर प्रधान और पीड़िता को बैठाए रहे एफआईआर न दर्ज कर और न डाक्टरी कराए बैरंग वापिस भेज दिए। जिसकी शिकायत ट्विटर से पुलिस अधिकारी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

डीसीपी यमुनानगर के निर्देशानुसार पुलिस को पीड़िता को बुलवाकर केस दर्ज कराना पड़ा। किंतु खीरी की महान पुलिस ने एफआईआर की तहरीर को अपने से पीड़िता को दबाव डाल कर आरोपियों को बचाने के लिए चेंज कर एनसीआर लिख दिया और मेडिकल जांच के लिए कोरांव सीएचसी भेज दिया। जहां पीड़िता हिना की मेडिकल जांच हुई शरीर पर चोटों के अनुसार उपचार की गई।चर्चा है कि खीरी पुलिस ने पीड़िता को धमकाया कि सोशल मीडिया पर तुम्हारा मामला चल रहा है इससे कोई लाभ तुझे नहीं मिलेगा। अंत में ग्राम प्रधान अल्हवा द्वारा पीड़िता के साथ जुल्म सितम की घटना को विपक्षी के इशारे और सांठ गांठ से एनसीआर केस लिखवा दिया।

मजेदार बात तो यह है कि खीरी पुलिस ने देर शाम बिना किसी सिपाही साधन के कोरांव डाक्टरी हेतु पीड़िता को भेज दिया। डेट शाम तक कोई साधन न मिलने पर दुग्ध वहां से पीड़िता के घर महिला सिपाही ने पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक स्केली महिला सिपाही कैसे खीरी थाने पहुंची होगी। पता नहीं चला। किंतु खीरी पुलिस का कृत सरमशार करने वाला है। सीधे दस बजे रात महिला पीड़िता को अल्वा गांव घर पहुंचा कर कैसे गई होगी यदि कोई घटना रास्ते में महिला सिपाही के साथ होगी तो कौन जिम्मेदार होगा। फिलहाल वह महिला सिपाही के आंसू छलक पड़े।

जब मेरे प्रयास पर मेरे गांव की मुस्लिम बिरादरी की लड़की को दूसरे संप्रदाय के युवक को भगा ले जाने पर शांति व्यवस्था कायम रखाई,कोई कार्रवाई नहीं कराई,धर्म परिवर्तन कराया नाम बदला तब भी आज उसकी इज्जत करने के बजाय उसे एक महिला के चक्कर में रास्ते से हटाना चाहता है। उल्टा स्थानीय पुलिस उक्त गंभीर प्रकृति के अपराध को हल्के में ले कर प्रताड़ित करने वालों की ही मदद करती दिख रही। जब हम जैसे जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ पत्रकार,सोशल वर्कर के द्वारा न्याय के लिए प्रयास किया गया तो असर नहीं पड़ा, तब साधारण गरीब आदमी की पुलिस कितना मदद करती होगी यह अंदाजा लगाया जा सकता है। मैं पीड़िता के मामले को सीधे मुख्यमंत्री जी,पुलिस आयुक्त,डीसीपी यमुना नगर से मिलूंगा और पुलिस की संदिग्धता की जांच कार्रवाई की मांग करूंगा। यदि उक्त पीड़िता के साथ कोई अप्रिय घटना घटी तो मुलजिम के साथ 120 में पुलिस के भी खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी और जा मामला महिला आयोग और डीजीपी तक मैं खुद ले जाऊंगा।

Prayagraj

Apr 09 2024, 17:30

नवरात्र के पहले दिन ही डीहा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विश्वनाथ प्रताप सिंह,भीरपुर, प्रयागराज ।नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है मां शैलपुत्री राजा हिमालय की पुत्री है इसलिए इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है मां दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल धारण करती हैं माना जाता है कि देवी शैलपुत्री चंद्रग्रहण को नियंत्रित करती हैं।

इस शक्ति का जाप करने से चंद्रमा के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलता है मां शैलपुत्री की पूजा करने से सूर्य संबंधित समस्याएं दूर होती हैं मां शैलपुत्री को गाय के शुद्ध घी का भोग लगाया जाता है मां शैलपुत्री को सफेद रंग बेहद पसंद है मां शैलपुत्री नन्दी नाम के बैल पर सवार होती है मां शैलपुत्री के पूजन से जीवन में स्थिरता और दृढ़ता आती है नवरात्रि के पहले दिन डीहा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान के लिए हजारों की संख्या में देखने को मिली।

लोगों ने गंगा स्नान करके गंगा पूजन किया और गंगा घाट से हर हर भोला तक लोगों का तरारा लगा रहा लोग हर-हर भोला पर जाकर प्रभु श्री राम लखन सीता का दर्शन किया और श्रद्धा के साथ फूल माला अर्पित किया ।

Prayagraj

Apr 09 2024, 14:05

नववर्ष विक्रम संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 9 अप्रैल 2024 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रयागराज। आज़ नवसंवत्सर एवं चैत्र नवरात्र के प्रारंभ पर प्रयागराज के संगम नोज पर अनामिका चौधरी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी चंदौली ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी।उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली, तरक्की, विकसित राष्ट्र, आत्मनिर्भर बनने के लिए मां गंगा से प्रार्थना किया।यह वर्ष देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, मोदी जी 400 पार का लक्ष्य और योगी जी ने 80पार का लक्ष्य रखा है जिसे पूरा करने के लिए मां गंगा से प्रार्थना के साथ ही साथ लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया ।

अनामिका चौधरी ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की प्रक्रिया शुरू की थी, इसी कारण चैत्र को हिंदू नववर्ष का पहला महीना माना जाता है। विक्रम संवत कैलेंडर का हिंदू नव वर्ष के उत्सव के साथ गहरा महत्व और संबंध है। अन्य कथानक के अनुसार लगभग 57 ईसा पूर्व, प्रसिद्ध राजा विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त करने के पश्चात विक्रमी संवत कलेंडर की शुरुआत किया था।

उन्होंने नव संवत्सर की बधाई देते हुए कहा कि आपका शरीर स्वस्थ रहे ,आप दीर्घायु हों, आपका जीवन मंगलमय हो, प्रभु श्री राम जी की कृपा अनवरत आप पर बनी रहे।कार्यक्रम संयोजक नेहा केशरी, टीम लीडर संजय श्रीवास्तव जिला संयोजक,मृणाली मिश्रा सह संयोजक, नीलम शुक्ला सह संयोजक, सुमन बाला, विजय केशरी, रजत केसरवानी, राजीव मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी, मेज़र सुनील निषाद आदि के साथ तीर्थयात्रियों ने भी गंगा की आरती उतारी और सभी के दीर्घायु होंने की कामना किया।

Prayagraj

Apr 09 2024, 14:04

शंखवादन से नवसंवत्सर का स्वागत


प्रयागराज । नवसंवत्सर 2081 का उल्लासपूर्ण वातावरण में स्वागत हुआ। सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में मंगलवार की सुबह शंख, घंटा -घड़ियाल वादन के बीच पिंगल नामक संवत्सर का अभिनंदन हुआ। अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय संत समिति व गंगा महासभा के महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि नवसंवत्सर भारतीय संस्कृति का आधार है।

यहीं से सृष्टि आरंभ हुई थी। वर्ष, माह, दिन व समय की गड़ना हुई। जिसका धार्मिक के साथ वैज्ञानिक महत्व है, लेकिन साजिश के तहत इसे खत्म करने का प्रयास हुआ। सनातन संस्कृति का प्रभाव खत्म करने के लिए नवसंवत्सर मनाने की परंपरा खत्म कर दी गई। परंतु अब लोगों में जागृति आ रही है। न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान, डा बीबी अग्रवाल मौजूद रहे।

Prayagraj

Apr 08 2024, 19:33

हिन्दू नव वर्ष व होली मिलन समारोह मे कवियों ने बिखेरा जलवा

विश्वनाथ प्रताप सिंह,लेडियारी, प्रयागराज। जय भवानी सेवा संघ के बैनर तले लेडियारी कैथवल स्थित एक निजी परिसर में सोमवार को हिन्दू नव संवत्सर, होली मिलन व विराट कवि सम्मेलन समारोह क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें ख्यातिप्राप्त हास्य कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को खूब हसाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह ने की जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ डां ओकार नाथ सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु श्री राम के तस्वीर पर माल्यार्पण किया।इस दौरान मौजूद क्षत्रिय समाज ने प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र का अनुसारन करने का संकल्प लिया। सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हु? कहा की होली मिलन समारोह पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन एक दूसरे से गिले शिकवे दूर कर आपस में मन मिलाने का आयोजन है। एक जुटता का संदेश देते हुए आयोजक संकल्प सिंह शिब्बू ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कवि फतेह बहादुर सिंह संचालन कवि अशोक बेशरम ने किया।कार्यक्रम में होली के तमाम रंग एक साथ दिखे गीत, कविता और गजल के साथ लोकगीत का सामंजस्य बेहद मनभावन रहा। कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान वीर रस के कवि बबलू सिंह बहियारी ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में जान डालने का काम किया।सुशील शुक्ल द्वारा लोगों को भक्ति रस से लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत रामलखन सिंह महगना ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से किया इसके बाद आमंत्रित कवियों को मौके पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जीत बहादुर सिंह,लाल पुष्पराज सिंह,पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख कोराव नागेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में क्षत्रियों की भूमिका एवं एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर विचार व्यक्त किया और सभी को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार रहने को कहा।

होली मिलन समारोह को जय भवानी सेवा संघ के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान क्षत्रिय युवाओं को दुर्व्यसन से दूर रहकर शिक्षित बनने के टिप्स दिए गए।कार्यक्रम का संचालन डां विरेंद्र सिंह गहरवार किया। कार्यक्रम में इंद्र बहादुर सिंह, संत प्रसाद सिंह,मुन्ना सिंह,धर्मराज सिंह, विष्णु सिंह, राकेश सिंह,दुर्गा सिंह, अजय सिंह,लालजी सिंह, मुकेश सिंह, विश्वनाथ सिंह,नगर पंचायत कोरांव अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी जगजीवन सिंह सहित लगभग हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Prayagraj

Apr 08 2024, 15:32

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ पर मनाया पार्टी का ४५ वां स्थापना दिवस

विश्वनाथ प्रताप सिंह,करछना, प्रयागराज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा करछना के भीरपुर मंडल में अपने - अपने बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और पार्टी के महापुरुषों के चल चित्र पर माल्यार्पण किया।

आपको बता दें कि ६ अप्रैल १९८० को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी और उसके पहले अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई थे। तब उन्होंने कहा था कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।

पार्टी के ४५वें स्थापना दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा जिला मंत्री यमुनापार शर्मिला सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के हित की बात करती है। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी सिंह ने बताया कि आज देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह जगह ध्वज फहराया और मिठाई खिला कर स्थापना दिवस मनाया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रूपा विश्वकर्मा ,महामंत्री निशा ,मंत्री राधा देवी ,मीडिया प्रभारी शोभा शर्मा , कोषाध्यक्ष अनीता देवी सहित पच्चीसो महिलाएं मौजूद रहीं। तथा भीरपुर मंडल से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शर्मिला सिंह के नेतृत्व में सभी मंडल प्रभारी को पांच पांच बूथ आवंटित किया गया सभी पदाधिकारी अपने - अपने बूथ पर जाकर बूथ से १०- १० महिलाओं को जोड़ना है साथ ही पत्रक लेकर जनसंपर्क करना है ।

Prayagraj

Apr 08 2024, 15:31

जिला अपराध निरोधक समिति की बैठक संपन्न

विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रयागराज।

जिला अपराध निरोधक समिति प्रयागराज की एक आवश्यक बैठक आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त मानवाधिकार आयोग सदस्य न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा का सम्मान एवं निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मतदाता जागरूकता अभियान रहा।

बैठक में आर्य कन्या शिक्षण संस्थान के प्रमुख पंकज जायसवाल एवं पूर्व कमिश्नर आर एस वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा प्रतिनियुक्ति प्रभाकर त्रिपाठी जी के द्वारा उपस्थित समुदाय को मतदान करने हेतु एवं सभी 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति संबोधित किया गया।

अंत में त्रिपाठी द्वारा सभी उपस्थित जन समुदाय को मतदाता जागरूकता हेतु एक संकल्प भी दिलाया गया। बैठक में अन्य सभी वक्ताओं ने सभी से मतदान में भाग लेने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव संतोष श्रीवास्तव ने भविष्य में भी समिति द्वारा इसी प्रकार के कई कार्यक्रमों के आयोजन करने की जानकारी भी सभी को दी।

बैठक का संचालन समिति के संगठन सचिव सतीश चंद्र मिश्र द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। बैठक में समिति के प्रदेश के अन्य जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने नगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने का आश्वासन दिया। बैठक को सफल बनाने में लक्ष्मीकांत मिश्रा, शोएब आलम, कुलदीप धार, विशाल श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, सम सिंह चमन, संदीप सोनी, रोहित सिंह, दिग्विजय सिंह, सुभाष चंद्र जायसवाल, प्रियंका पाराशर, प्रिया मिश्रा, कंचन चंद्रा, आयुष जायसवाल आदि का विशेष योगदान रहा।

सचिव

जिला अपराध निरोधक समिति प्रयागराज।

Prayagraj

Apr 08 2024, 15:30

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

विश्वनाथ प्रताप सिंह,प्रयागराज । महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण शनिवार को मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

सर्वप्रथम भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण करते हुए वहां पर लटके हुए तारों को अंडरग्राउंड करने, मेन गेट को चौड़ा करते हुए वहाँ पर पर्याप्त मात्रा में सर्कुलेटिंग एरिया सुनिश्चित करने तथा सभी अनावश्यक एनक्रोचमेंट को अतिशीघ्र हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा साइट रजिस्टर पर हर इंस्पेक्शन के उपरांत एंट्री करने के भी निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए मुख्य सड़क से मेन गेट तक नो पार्किंग नो वेटिंग जोन बनाने को कहा जिसके कि अस्पताल आने जाने में एम्बुलेंस अथवा अन्य बड़े वाहनों को समस्या न आए।

निरीक्षण के दौरान वहां पर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे अलग-अलग कार्यों का भी निरीक्षण किया गया तथा गुणवत्ता सम्बंधित जाँच की गई जिसमें कई जगह कमी पायी गई। मौके पर साईट इंस्पेक्शन रजिस्टर उपलब्ध न होने के कारण उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

इसी क्रम में आरएएफ फाफामउ से सोरांव रोड तथा सोरांव से हंडिया रोड का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां पर सभी पेडिंग कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत महाकुम्भ 2025 के कार्यों में भूमि अधिग्रहण संबंधित समस्याओं के निराकरण के दृष्टिगत तथा लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन एवं पर्यटन विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा हेतु एक बैठक की गई जिसमें सभी परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान सभी कार्यों को 31 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने तथा हर कार्य की गुणवत्ता का सत्यापन सम्बन्धित जेई द्वारा कराने के निर्देश दिए गए।

Prayagraj

Apr 08 2024, 11:04

एएमए में वैज्ञानिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन, डॉ.असीम मिश्रा बताया- मुंह के कैंसर तम्बाकू व सुपारी के कारण

प्रयागराज। मुंह के कैंसर किसी न किसी रूप में तम्बाकू और सुपारी के उपयोग के कारण होते हैं। इस खतरे को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय करना और तम्बाकू के सेवन से होने वाली सैकड़ों बीमारियों में से सिर्फ एक के कारण होने वाले आर्थिक बोझ को कम करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्नत चरण की बीमारी में केवल 20 प्रतिशत की कमी के कारण प्रारम्भिक पहचान रणनीतियों से सालाना लगभग 250 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।

उक्त विचार वाराणसी के वरिष्ठ मस्तिष्क और गर्दन कैंसर सर्जन डॉ असीम मिश्रा ने इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कनवेन्शन सेंटर में आयोजित वैज्ञानिक संगोष्ठी में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार के स्तर पर कैंसर पैदा करने वाले पदार्थों पर रोक जैसी मौजूदा नीतियों को और मजबूत करने के साथ ही इन सबके लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण और रोगियों की इन सुविधाओं तक पहुंच और जरूरतमंद लोगों के लिए साक्ष्य आधारित बीमा और मुआवजा (प्रतिपूर्ति) प्रदान करने के लिए आवश्यक उपाय किए जा सकते हैं।

विभागाध्यक्ष प्लास्टिक सर्जरी मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज डॉ मोहित जैन ने बताया कि चेहरे के बड़े दोषों का पुनर्निर्माण चुनौतीपूर्ण है। क्योंकि कार्यात्मक और कॉस्मेटिक दोनों परिणामों पर विचार किया जाना चाहिए।चेहरे के त्वचा की संरचना सिलवटों, झुर्रियों और त्वचा की मोटाई के आधार पर भिन्न होती है। इसलिए, चेहरे के क्षेत्र में बड़े दोषों का संतोषजनक कॉस्मेटिक और अनुकूल कार्यात्मक परिणामों के साथ बड़े दोषों के लिए फ्री-फ्लैप पुनर्निर्माण किया जा सकता है। फिर भी दाग-धब्बों के कारण होने वाले कॉस्मेटिक कारणों से इससे रोगी को कम संतुष्टि मिलती है। त्वचा कैंसर के अधिकांश रोगी वृद्ध होते हैं।

वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव पाण्डेय ने हड्डी व मांस पेशियों के कैंसर के प्रारम्भिक लक्षण जांच व उपचार के बारे बताया कि आधुनिक लिम्ब सालवेज तकनीकि से हड्डियों के कैंसर को पूरी तरह हटाया जाता है और हाथ अथवा पैर कटने से बचा जा सकता है। सीएमओ डॉ आशु पाण्डेय ने एचपीआर रजिस्ट्रेशन के विषय में सभी चिकित्सकों को बताया तथा साथ ही आने वाले समय में डिजिटल महत्ता के बारे में भी बताया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता एएमए अध्यक्ष डॉ कमल सिंह ने की। उन्होंने वक्ताओं को स्मृति चिन्ह एवं चेयरपर्सन डॉ मंगल सिंह, डॉ हरीश चन्द्र सिंह, डॉ सपन श्रीवास्तव एवं डॉ बीके मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एएमए के संयुक्त वित्त सचिव डॉ अभिनव अग्रवाल ने संगोष्ठी का संचालन तथा सचिव डॉ आशुतोष गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।